
सिकल सेल एनीमिया | sickle cell anemia in hindi | sickle cell anemia class 12 biology ScienceSK
सिकल सेल एनीमिया या दात्र कोशिका अरक्तता (Sickle cell anaemia) दात्र कोशिका अरक्तता एक उपापचयी रोग (metabolic disease) हैं। इस रोग का प्रमुख कारण हीमोग्लोबिन की विशिष्ट आण्विक संरचना (molecular structure) में होने वाला परिवर्तन है। इस रोग का प्रमुख दायित्व एक अप्रभावी जीन (recessive gene) का होता है जो समयुग्मजी (homozygous) अवस्था में केवल अपना घातक (lethal) प्रभाव दिखाती है, परिणामस्वरूप दात्र कोशिका अरक्तता (Sickle cell anaemia) रोग हो जाता है। (समयुग्मजी अप्रभावी जीन (homozygous recessive gene, Hb Hb) युक्त व्यक्ति के सामान्य हीमोग्लोबिन के स्थान पर असामान्य हीमोग्लोबिन का निर्माण होने लगता है। अप्रभावी जीन के कारण हीमोग्लोबिन की बीटा शृंखला में छठे स्थान पर ग्लूटैमिक अम्ल (glutamic acid) का स्थान वैलीन (valine) अमीनो अम्ल ले लेता है। असामान्य हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन का वहन नहीं कर सकता है। अत: सामान्य लाल रुधिराणु सिकुड़कर हँसिए के आकर (sickle shaped) के हो जाते हैं। ऐसे व्यक्तियों में घातक रक्ताल्पता (anaemia) की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और कुछ समय पश्चात व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है। और अधिक मानव में सीकल सेल ऐनीमिया की वंशागति को आसानी से समझने के लिए मेरा पूरा वीडियो देखिए #sicklecellanemia #biologyScienceSK #sicklecellanemiatreatment