जय श्री कृष्ण संदेश । #love #hindudeity #motivation #radhekrishnaa #song #radhakrishna

जय श्री कृष्ण संदेश । #love #hindudeity #motivation #radhekrishnaa #song #radhakrishna

धर्म का एक अद्भुत प्रतीक हैं। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों का वर्णन है जिसमें मनुष्य को जीवन, कर्म, ध्यान, शांति, सत्य, योग और सफलता आदि के बारे में गहराई से जानने को मिलता है। उनके उपदेश और विचार सदियों से मानव को जीवन जीने की सही दिशा दिखा रहे हैं, फिर चाहे वह गीता का संदेश हो या उनके जीवन के प्रेरणादायक किस्से, श्रीकृष्ण के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को कुरुक्षेत्र में न केवल ज्ञान की बातें बताई बल्कि इसके साथ ही उन्होंने अर्जुन को जीवन जीने की कलाओं के बारे में भी बताया। भगवान श्री कृष्ण ने अपने वचनों और अलौकिक ज्ञान के आधार पर संसार को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस ब्लॉग में आपके लिए योगीराज श्री कृष्ण के अनमोल वचन दिए गए हैं, जो आपको सुख-शांति, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान गीता के ये उपदेश अपने प्रिय शिष्य अर्जुन को दिए थे। गीता में दिए उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं। श्रीकृष्ण के उपदेश हमें धर्म के मार्ग पर चलते हुए अच्छे कर्म करने की शिक्षा देते हैं। जानते है जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं।   कर्म किए जाओ, फल की चिंता मत करो। आत्मा अमर है, इसलिए मरने की चिंता मत करो। इस संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है। नर्क के तीन द्वार हैं: काम, क्रोध और लोभ। मौन सबसे अच्छा उत्तर है, किसी ऐसे व्यक्ति के लिए, जो आपके शब्दों को महत्व नही देता