Army Chief बिपिन रावत ने कैम्पस में हिंसक प्रदर्शनों पर दी नसीहत।Omkar Chaudhary

Army Chief बिपिन रावत ने कैम्पस में हिंसक प्रदर्शनों पर दी नसीहत।Omkar Chaudhary

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने प्रोटेस्टेंट के नाम पर क़ानून को हाथ में लेने, हिंसक प्रदर्शन करने और अराजक स्थिति पैदा करने वालों को वीरवार को नसीहत दी। विशेषकर कैम्पस में हिंसक प्रदर्शनों पर नाराज़ सेना प्रमुख ने कहा कि लीड करना कोई साधारण कार्य नहीं है। यदि लीडर भीड़ को ग़लत दिशा दे रहा है तो उसे सही नेतृत्व नहीं कहा जा सकता। उन्होंने सियाचिन में माइनस दस से लेकर माइनस पैंतालीस तापमान में सरहदों की रक्षा कर रहे सैनिकों की याद दिलाते हुए कहा कि यहाँ दिल्ली में हम ठंड से बचाव की सोच रहे हैं और वहाँ हमारे जवान बेहद विपरीत हालातों में भी देश की सरहदों की निगरानी कर रहे हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने हिंसक प्रदर्शन करने वालों को नसीहत दी और इशारों इशारों में अपनी नाखुशी जताते हुए शांतिपूर्ण तरीक़े से प्रदर्शनों का रास्ता सुझाया। हालाँकि आदत से मजबूर कुछ नेताओं ने सेना प्रमुख की नसीहत पर भी नाराज़गी ज़ाहिर कर ही दी। दिग्विजय सिंह और असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सेना प्रमुख को अपने काम से मतलब रखना चाहिए। यानी कम से कम दो दलों के नेताओं को शांति से प्रदर्शन करने की सेना प्रमुख की सलाह और नसीहत कुछ ज़्यादा ही नागवार गुजरी। ------ Omkar Chaudhary is an Indian journalist and writer who is currently Editor in National Newspaper Hari Bhoomi. He has worked in many different Indian Hindi newspapers in his career. Shri Chaudhary has worked in these NewsPapers Dainik Prabhat, Dainik Jagran, Amar Ujala, DLA, Haribhoomi. Thousands of articles have been published so far. Ten books have been printed on different subjects. Books Name is Ghera Novel, television Patrakarita, Khoji patrakarita, Saamay ke Shilalekh, Jaivik Sandarshika, Done Done London, Badlegi Duniya, Khas Mulakaten, Haryana se Khas Mulakaten and Hounsalon ke Shikhar. One of his books has muffled a researcher from Kurukshetra University on the inscription on time. As an analyst and reviewer, many TV channels and Akashwani have been associated. He has been honored with many awards in his thirty-Six journalistic career. ------ Follow me   / omkarchaudhary     / omkarchaudhary   ------- #GenralBipinRawat #DelhiStudentsProtest #ModiGovernment