द्रोणाचार्य की प्रतिज्ञा व कैरवों पर नमक ऋण अंतिम युद्ध की कहानी | श्री कृष्ण महिमा

द्रोणाचार्य की प्रतिज्ञा व कैरवों पर नमक ऋण अंतिम युद्ध की कहानी | श्री कृष्ण महिमा

दुर्योधन और द्रोणाचार्य के बीच जयदरथ की मृत्युु के बारे में बात करते हैं। दुर्योधन आचार्य द्रोण पर जयदरथ की मृत्युु का आरोप लगाता है क्योंकि वो उसे बचाने में विफल रहे। दुर्योधन द्रोणाचार्य से अंतिम युद्ध करने की आज्ञा माँगता है। लेकिन द्रोणाचार्य उसे अंतिम युद्ध करने से मना कर देते हैं। द्रोणाचार्य अपने ऊपर लगे कौरवों के साथ पक्षपात करने का आरोप मिटाने के लिए अपने अंतिम युद्ध की प्रतिज्ञा लेते हैं। आचार्य द्रोण की प्रतिज्ञा से अश्वत्थामा को चिंता होती है और वह उन्हें समझने के लिए आता है। आचार्य द्रोण अपने पुत्र अश्वत्थामा को बताते हैं की मैं अपना नमक का ऋण चुका रहा हूँ बेशक कौरव ग़लत ही क्यों ना चल रहे हों। द्रोण अश्वत्थामा को बताते हैं की मैंने कौरवों का गुरु बनने के लिए इस लिए स्वीकार किया था क्योंकि मैं तुम्हें बचपन में भूखा नहीं देख सकता था और मेरे पास तुम्हें खिलाने के लिए भोजन तक नहीं था। यह सुन अश्वत्थामा दुःखी होकर अपने पिता से आज्ञा माँगता है। द्रोण अपने पुत्र को कहते हैं की यदि में युद्ध में मार जाता हूँ तो तुम्हें कौरवों के ऋण को समाप्त करना होगा। श्रीकृष्णा, रामानंद सागर द्वारा निर्देशित एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है। मूल रूप से इस श्रृंखला का दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रसारण किया जाता था। यह धारावाहिक कृष्ण के जीवन से सम्बंधित कहानियों पर आधारित है। गर्ग संहिता , पद्म पुराण , ब्रह्मवैवर्त पुराण अग्नि पुराण, हरिवंश पुराण , महाभारत , भागवत पुराण , भगवद्गीता आदि पर बना धारावाहिक है सीरियल की पटकथा, स्क्रिप्ट एवं काव्य में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ विष्णु विराट जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसे सर्वप्रथम दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित 1993 को किया गया था जो 1996 तक चला, 221 एपिसोड का यह धारावाहिक बाद में दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुआ, रामायण व महाभारत के बाद इसने टी आर पी के मामले में इसने दोनों धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया था,इसका पुनः जनता की मांग पर प्रसारण कोरोना महामारी 2020 में लॉकडाउन के दौरान रामायण श्रृंखला समाप्त होने के बाद ०३ मई से डीडी नेशनल पर किया जा रहा है, TRP के मामले में २१ वें हफ्ते तक यह सीरियल नम्बर १ पर कायम रहा। In association with Divo - our YouTube Partner #shreekrishna #shreekrishnamahina #krishna #krishnamahima