जानिए आयरन और कैल्शियम की गोली लेने का सही तरीका?#iron #calcium #pregnancytips #pregnancycare
प्रेगनेंसी के 4th month से आयरन और कैल्शियम की गोली स्टार्ट कर दी जाती है लेकिन बहुत सारे लोगों को यही नहीं पता होता कि #iron इनको लेना कैसे हैं ?आयरन और कैल्शियम की गोली दोनों गोली एक साथ अगर ले लेते हैं तो आयरन की गोली काम नहीं करती है। अगर आयरन की गोली आप दूध के साथ लेते हैं या चाय कॉफी के साथ लेते हैं तब भी आयरन की गोली काम नहीं करती है ।आयरन की गोली को पानी के साथ ले और आयरन की गोली को खाने के 1 से 2 घंटे बाद ले। आयरन की गोली को कभी भी दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। आयरन की गोली को कभी भी कैल्शियम के साथ नहीं लेना चाहिए। आयरन और कैल्शियम की गली में कम से कम 4 से 5 घंटे का अंतर होना चाहिए क्योंकि जो कैल्शियम होता है वह आयरन के अब्जॉर्प्शन को रोकता है, इसलिए आयरन की गोली कभी भी दूध के साथ और कैल्शियम की गोली के साथ ना ले। आयरन की गोली पानी के साथ ले या नींबू पानी के साथ ले या मौसमी और संतरे के जूस के साथ में क्योंकि उनमें विटामिन c होता है जिससे आयरन का अब्जॉर्प्शन अच्छे से होता है। तो आयरन और कैल्शियम की गोली को लेते समय यह सावधानियां जरूर रखें। #iron #irondeficiencyanemia #irondeficiency #calciumdeficiency #calcium #pregnancysymptoms #pregnancytips #pregnancyjourney #pregnancy