बीजेपी के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह बयान के विरोध में जगह-जगह हिन्दू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन
बीजेपी के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह बयान के विरोध में जगह-जगह हिन्दू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन और बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया । ख़बर बलिया के रसड़ा से है जहां बीजेपी के पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामइकबाल सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर अभद्र टिप्पणी से जनपद में उबले हिन्दू संगठनों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। बलिया में कहीं लाठी डंडे से पीट- पीटकर पुतला फूंका गया।तो कहीं बीजेपी के पूर्व विधायक की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया। वहीं महंथ कौशलेंद्र गिरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कई बार अवसर दिया। लेकिन सिर्फ एक ही बार चुनाव जीत पाए जिसको जनता नकार दिया है। वह व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहा है। वह अब एक प्रधानी के चुनाव भी नहीं जीत सकते है। इस तरह का बयान वह समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के इशारे पर दे रहे हैं।