Dewas news, स्कूल की क्लास में घुसा ट्रेक्टर, पांच बच्चों को चोटें
देवास। हाटपिपलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिलावली में आज एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। गाँव के प्राथमिक स्कूल में जब बच्चे पढाई कर रहे थे तो एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली स्कूल में जा घुसी और क्लास की दीवार तोड़ कर ट्रेक्टर आधा अन्दर प्रवेश कर गया। अचानक हुई इस घटना में बच्चे संभल नहीं पाए और दीवार के मलबे से उन्हें चोटें आई। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को इलाज के लिए ले जाया गया। दुर्घटना में ट्रेक्टर के ड्राईवर को भी चोटें आईं हैं।