India-China Ladakh Disengagement: विदेश मंत्री Jaishankar ने पर Chinese counterpart Wang Yi से बात

India-China Ladakh Disengagement: विदेश मंत्री Jaishankar ने पर Chinese counterpart Wang Yi से बात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बीते गुरुवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी(Chinese counterpart Wang Yi) से बातचीत की. जिसमें पूर्वी में सीमा पर तनाव को लेकर उनके बीच हुए मास्को समझौते के अमल पर चर्चा हुयी। जिसमें उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं की वापसी की स्थिति की समीक्षा भी की। दूसरी ओर भारत-चीन संबंधों को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव( Ministry of External Affairs Spokesperson Anurag Srivastava) ने कहा कि एलएसी से टकराव के बिंदुओं से सेनाओं की वापसी के समझौते में भारत सरकार ने अपने किसी भी भूभाग को खोया नहीं है। इस समझौते में भारत की संप्रभुता और अखंडता से किसी तरह का समझौता नहीं किया है। हाल ही में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच 16 घंटे चली बैठक में सैन्य गतिरोध खत्म करने को लेकर गहन बातचीत हुई थी। इसमें दोनों देशों ने एलएसी के दूसरे अग्रिम मोर्चो से टकराव खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई है। गौरतलब है कि शंघाई सहयोग संगठन (Moscow SCO Submit 2020) की बैठक (indo china meeting)से इतर पिछले साल 10 सितंबर को जयशंकर और वांग यी के बीच पांच सूत्रीय समझौता हुआ था। इसमें सेनाओं को तत्काल पीछे हटाना, तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों से बचना, सीमा प्रबंधन पर सभी समझौतों व प्रोटोकाल का अनुपालन और एलएसी पर शांति बहाल करने के लिए कदम उठाना शामिल था। भारत और चीन के बीच संबंध को दुरुस्‍त करने के लिए दोनों विदेश मंत्री पहले भी बातचीत कर चुके हैं। #IndiaChina #LadakhDisengagement #DainikJagran ********** For more videos visit https://www.jagrantv.com ********** Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more! Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ► http://bit.ly/DainikJagran_YT Download the official Dainik Jagran mobile app: http://bit.ly/2vk63Gn Subscribe now to our network channels: Jagran Josh: http://bit.ly/2vfXoVb iNextLive: http://bit.ly/2ACF6T1 HerZindagi: http://bit.ly/2vyJE7l OnlyMyHealth: http://bit.ly/2n7Rtx7 Jagran HiTech: https://bit.ly/36XHoZM Follow Us On: Facebook: http://bit.ly/DainikJagran_FB Twitter: http://bit.ly/TweetToDainikjagran Visit our website - https://www.jagran.com