
देवरी - देवघर के सिकटिया ब्रिज से एक बोलेरो के नदी में गिर जाने से बांसडीह गांव के पांच लोगों की मौत
देवरी (गिरीडीह) देवघर जिला चितरा थाना के सिकटिया स्थित अजय बैराज में बोलेरो वाहन के सड़क से नीचे बैराज में गिर जाने की घटना में बांसडीह गांव के एक हीं परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक बांसडीह गांव निवासी मुकेश राय सारठ प्रखंड के आसनसोल गांव से अपनी पत्नी व बच्चों को साथ लेकर अपने गांव बांसडीह आ रहा था। इसी दरम्यान बोलेरो सिकटिया के पास बोलेरो सड़क से नीचे बैराज में गिर गया। इस घटना में बोलेरो पर सवार मुकेश राय 27 वर्ष, उसकी पत्नी लवली देवी 25 वर्ष, बेटी जीवा 2 वर्ष व छह माह बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। पांचवा मृतक मुकेश राय का साला रौशन चौधरी है। जानकारी के मुताबिक मुकेश राय सोमवार को बांसडीह से बोलेरो वाहन लेकर आसनसोल स्थित ससुराल गया था। मंगलवार की सुबह में पत्नी व बच्चों को लेकर वापस गांव लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। एक हिं परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत की घटना से बांसडीह गांव में मातम पसर गया है। पुरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। घटना की सूचना पर बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष बिमल कुमार सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय बांसडीह पहुंचकर पीड़ित को सांत्वना दिया।