
सिर्फ दूध और चीनी से बनाए बाजार जैसी सॉफ्ट और परफेक्ट रसमलाई। rasmalai recipe। step by step
रस मलाई रेसिपी सामग्री: छेना बनाने के लिए: 1/2लीटर दूध 2चम्मच विनेगर 1 कप पानी (विनेगर को घोलने के लिए) रसगुल्ला बनाने के लिए: छेना (तैयार) 1 कप चीनी 4 गिलास पानी रबड़ी बनाने के लिए: 1 पाव दूध 1 चम्मच चीनी हरी इलायची पाउडर केसर के धागे या फूड कलर कटा हुआ बादाम विधि: 1. छेना बनाना: सबसे पहले दूध को उबालें। जब दूध उबल जाए, तो आंच बंद कर दें और उसमें धीरे-धीरे विनेगर डालें और मिलाते रहें। दूध फटने पर छेना अलग हो जाएगा। इसे एक सूती कपड़े में छान लें और ठंडे पानी से धो लें ताकि विनेगर की महक निकल जाए। कपड़े को बांधकर 20-30 मिनट तक लटका दें या वजन दार चीज से दबा दे ताकि पानी अच्छी तरह निकल जाए। 2. रसगुल्ला बनाना: छेना को अच्छे से मसल कर नरम और चिकना कर लें। इसे छोटे-छोटे गोले बना लें। एक बर्तन में पानी और चीनी को मिलाकर चाशनी तैयार करें। इसे उबालें और फिर इसमें छेने के गोले डालें। इसे ढककर 15-20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें। गोले फूल जाएंगे। फिर इन्हें चाशनी से निकालकर हल्का दबाकर पानी निकाल दें। 3. रबड़ी बनाना: दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में उबालें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध जले नहीं। इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर या फूड कलर डालकर मिलाएं। इसे थोड़ी देर और पकने दें। 4. रस मलाई तैयार करना: रसगुल्लों को हल्का दबाकर अतिरिक्त चाशनी निकालें और इन्हें तैयार रबड़ी में डाल दें। इसे ठंडा होने दें और ऊपर से कटे हुए बादाम डालें। आपकी स्वादिष्ट रस मलाई तैयार है। इसे ठंडा करके सर्व करें।