जानिए मानवी शरीर में 
Calcium
कम होने के मुख्य कारण

जानिए मानवी शरीर में Calcium कम होने के मुख्य कारण

Created by VideoShow:http://videoshowapp.com/free कैल्शियम की कमी:- के कारण को यदि आप जानना चाहें तो उसका उत्तर आपके अहार में मिलेगा। माना गया है कि जिसके अहार में कैल्शियम युक्त भोजन नहीं होता वह कम नींद के शिकार होते हैं। महिलाओं को अधिक मासिक धर्म होना या नवजात शिशुओं में स्तनपात का अभाव ये कुछ ऐसे कारण हैं जिसकी वजह कैल्शियम की कमी को माना जाता है। यदि आप सूरज से कई दिनों तक दूर रहेंगे तो आपके शरीर को कैल्शियम नहीं मिलेगा और आपकी हड्डियां कमजोर हो जाएंगी। इसके अलावा जो लोग शारीरिक श्रम में विश्वास नहीं करते उन्हें भी कैल्शियम की कमी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं, शकरयुक्त पदार्थों का सेवन करने वाले भी कैल्शियम की कमी के शिकार हो जाते हैं। कैल्शियम के प्रमुख स्रोत:- में दूध, पनीर, दही और अंडे शामिल है। इसके अतिरिक्त फल और सब्जियों में विशेष मात्रा में कैल्शियम पाए जाते हैं। फलों में कैल्शियम जैसे; अमरूद, सीताफल, अनार, नासपाती, अंगूर, केला, खरबूजा, जामुन,  आम, संतरा, अनानास पपीता, लीची, सेब और शहतूत में कैल्शियम पाए जाते हैं। जबकि सब्जियों में कैल्शियम जैसे; चुकंदर, नींबू, पालक, बथुआ, बैगन,टिंडा, तुरई, लहसुन, गाजर, भिंडी, टमाटर, पुदीना, हरा धनिया, करेला ककड़ी, अरबी, मूली और पत्तागोभी में कैल्शियम पाए जाते हैं। यही नहीं, बादाम, पिस्ता, मुनक्का, खजूर जैसे सूखे मेवे और मूग, मोठ, चना, राजमा, सोयाबीन जैसे आनाज में भी कैल्शियम पाए जाते हैं।