Rahul Gandhi लोकसभा चुनाव में पिट चुके मुद्दे विस चुनाव में क्यों उठा रहे हैं । Omkar Chaudhary
यह आश्चर्य का विषय है कि जो मुद्दे लोकसभा चुनाव में पिट चुके हैं। लोग जिन्हें रिजेक्ट कर चुके हैं, वहीं मुद्दे राहुल गांधी महाराष्ट्र और हरियाणा के विस चुनाव में क्यों उठा रहे हैं। वो लोगों की याददाश्त की परीक्षा ले रहे हैं या यह शो कर रहे हैं कि कांग्रेस और उनके पास कहने को कुछ भी नया नहीं है। बिना मुद्दों के वो प्रधानमंत्री मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आलोचना कर रहे हैं। दूसरी ताज्जुब की बात यह है कि वो ऐसे क्षेत्रों में अधिकांशतः सभाएं कर रहे हैं, जहां मुसलिम आबादी अधिक है। ऐसा करके कांग्रेस क्या संदेश देने की कोशिश कर रही है। क्या उसे नहीं पता कि इसकी प्रतिक्रिया क्या होगी। इससे कुछ क्षेत्रों में हो सकता है, कांग्रेस को फायदा हो जाए परंतु दूसरे क्षेत्रों में जो नुकसान होगा, क्या उसका उन्हें अंदाजा है। — Follow me / omkarchaudhary / omkarchaudhary — #rahulgandhispeech #haryanaelection2019 #maharashtraelection2019