महाभारत का आरंभ और भीष्म पितामह का अर्जुन और उभिमन्यु से  युद्ध |श्री कृष्ण महिमा

महाभारत का आरंभ और भीष्म पितामह का अर्जुन और उभिमन्यु से युद्ध |श्री कृष्ण महिमा

"युधिष्ठिर अपने पितामह भीष्म, गुरु द्रोणाचार्य, कुल गुरु और अपने मामा शैलय से आशीर्वाद और आज्ञा लेकर युद्ध शुरू करने का आदेश दे देता है। श्री कृष्ण अपने शंख को बजा कर धर्म युद्ध का प्रारंभ करते हैं। द्रौपदी शंख नाद को सुन कर प्रसन्न हो जाती है की अब उसे दुशासन के रक्त से अपने बाल धोने का मौक़ा मिल जाएगा। युद्ध शुरू हो जाता है। भीम युद्ध में अपनी गरज के साथ युद्ध करता है और उसके सामने जो भी आता उसका विनाश वह करता जाता। भीम से लड़ने के लिए जयदरथ जाता है और भीम को रोकने की कोशिश करता है। भीम और जयदरथ में युद्ध हो शुरू हो जाता है लेकिन भीम जयदरथ को घायल कर देता है। महाभारत के युद्ध में भीम कौरव सेना पर भारी पड़ रहा था तो जयदरथ उसे रोकने आता है जिसे भीम घायल कर देता है और फिर अश्वत्थामा जब उसे रोकने आता है तो वह भी घायल हो जाता है। भीम के क्रोध से धृतराष्ट्र चिंतित हो उठता है। चारों और युद्ध से हाहाकार मचा हुआ था। पितामह भीष्म से लड़ने के लिए अर्जुन आ जाता है। अर्जुन और भीष्म में युद्ध शुरू होने से पहले अर्जुन भीष्म को प्रणाम करता है। भीष्म और अर्जुन में युद्ध शुरू हो जाता है। भीष्म अर्जुन पर भारी पड़ते हैं तो अभिमन्यु भी वहाँ आ जाता है और भीष्म को प्रणाम कर उनसे युद्ध करता है। अभिमन्यु का पहला बाण  भीष्म को लगता है तो भीष्म अभिमन्यु की प्रशंसा करते हैं। अभिमन्यु और भीष्म में युद्ध शुरू हो जाता है। भीष्म अभिमन्यु को हरा देते हैं। भीष्म अभिमन्यु के रथ को नष्ट करके आगे बढ़ जाते हैं। श्रीकृष्णा, रामानंद सागर द्वारा निर्देशित एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है। मूल रूप से इस श्रृंखला का दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रसारण किया जाता था। यह धारावाहिक कृष्ण के जीवन से सम्बंधित कहानियों पर आधारित है। गर्ग संहिता , पद्म पुराण , ब्रह्मवैवर्त पुराण अग्नि पुराण, हरिवंश पुराण , महाभारत , भागवत पुराण , भगवद्गीता आदि पर बना धारावाहिक है सीरियल की पटकथा, स्क्रिप्ट एवं काव्य में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ विष्णु विराट जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसे सर्वप्रथम दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित 1993 को किया गया था जो 1996 तक चला, 221 एपिसोड का यह धारावाहिक बाद में दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुआ, रामायण व महाभारत के बाद इसने टी आर पी के मामले में इसने दोनों धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया था,इसका पुनः जनता की मांग पर प्रसारण कोरोना महामारी 2020 में लॉकडाउन के दौरान रामायण श्रृंखला समाप्त होने के बाद ०३ मई से डीडी नेशनल पर किया जा रहा है, TRP के मामले में २१ वें हफ्ते तक यह सीरियल नम्बर १ पर कायम रहा। In association with Divo - our YouTube Partner #shreekrishna #shreekrishnamahina #krishna #krishnamahima"