Gold - Silver Rates: लगातार गिर रहे सोने - चांदी के दाम, SEBI ने SRCEL की कुर्की के दिए आदेश
Business News वैश्विक आर्थिक मंदी (global economic slowdown) के कारण सोने के दामों (gold rates) में गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार (15 जुलाई,2022) 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 50,730 रुपए है जो कल 51,160 थी। वहीं 22 कैरेट (22 carat) के सोने की कीमत 46,900 से गिरकर 46,500 पर आ गई है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट जारी है। गुड रिटर्न्स डॉट इन के मुताबिक एक किलोग्राम चांदी (silver) की कीमत 55,000 रुपए है। कल के मुकाबले चांदी की कीमत में 2000 रुपए की कमी आई है।सोने की कीमतों में गिरावट वैश्विक बाजार (world bank) में चल रही उथल- पुथल के कारण हो रही है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) (SEBI) ने श्री रामकृष्ण इलेक्ट्रो कंट्रोल्स लिमिटेड (Ramkrishna Electro Controls Limited)(एसआरईसीएल) से जुड़े एक मामले में 18 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कंपनी के पूर्व अधिकारी के बैंक खातों के साथ-साथ उसके शेयर एवं म्युचुअल फंड की कुर्की (seizure) का आदेश दिया है। सेबी ने कुर्की आदेश में कहा कि वसूली की कार्यवाही का आदेश कंपनी के पूर्व अधिकारी चंद्रकांत भार्गव गोले के खिलाफ दिया गया है। Jansatta is one of the leading hindi news channel, which provides all the latest and trending news of india and around the world.