दांतो के दर्द के लिए घरेलू नुस्खा अपनाएं
दांत का दर्द ऐसा होता है जिसके होने पर इंसान परेशान हो जाता है और कुछ खा भी नहीं पाता है. ऐसे में हम आपको घरेलू उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप दांत दर्द से तुरंत राहत पा सकते हैं. दांत में लौंग रखें- अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है या फिर झंझनाहट हो रही है तो आप अपनी रसोई से एक लौंग लेकर उसे दांत के बीच में दबा लें. जिसमें समस्या हो रही हो. वहीं ध्यान रहे कि इस लौंग को चबाकर ना खाएं बल्कि टॉफी की तरह चूसते रहें. ऐसा करने से आपका दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा. आंवला और कपूर दाँत में कीड़ा लगा होने के कारण यदि दाँतों में दर्द हो तो आँवले के रस में जरा-सा कपूर मिलाकर दाँत पर लगा लें। या कपूर में तिल का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं और उस पेस्ट से दर्द वाली जगह पर मालिश करें। ऐसा करने से फौरन दांत दर्द से राहत मिलेगी। प्याज दाँत में दर्द या मसूढ़ों में दर्द होने पर प्याज का टुकड़ा उस जगह रख के दबा लें, ऐसा करने से दाँत दर्द दूर हो जाता है। नीम और नमक नीम के उबले पानी में ज़रा सा सेंधा नमक डालकर कुल्ला करें इससे दाँतो के दर्द में आराम मिलेगा। हींग चुटकी भर हीं दर्द वाले दांत या दर्द वाले मसूढ़ों पर दबा कर कुछ देर रखें। या हल्दी और हींग दोनों को पीसकर ज़रा सा पानी डालकर गोली बनाएं और उस। गोली को दुखते दाँत के नीचे रखकर दबा ले, ऐसा करने से दाँत दर्द में राहत मिलेगी। सरसो का तेल दांत में तेज दर्द हो रहा हो तो दर्द वाली जगह पर सरसों के तेल में पिसी हल्दी और नमक अच्छे से मिक्स करके लगाएं। इससे दांत दर्द में तुरन्त आराम मिलेगा। अदरक अदरक के गुणों से हम सभी वाकिफ होते हैं और इसके बहुउपयोगी गुणों में एक गुण है दांत दर्द से राहत दिलाना। अदरक पावडर को आप पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को दाँतों में लगाने से मिनटों में दर्द कम हो जाएगा। अगर आप यह भी करना नहीं चाहते हैं तो अदरक को चबाकर खाने से उसका रस दर्द वाले जगह पर लगने से भी राहत मिलती है। इसके अलावा अदरक का एन्टीबैक्टिरीअल गुण छोटे-मोटे घाव, संक्रमण और सूजन को भी जल्दी ठीक करता है। लौंग अगर आप दांत दर्द से परेशान हैं तो वैसे भी लौंग को दाँत के नीचे दबाकर रखने की आदत डाल लें। और दर्द होने पर रुई के फाहे में लौंग का तेल डालकर दर्द वाले दांत के नीचे दबाकर रखें। कुछ लौंग एक गिलास पानी में उबले जब पानी एक चौथाई रह जाये तो इस पानी से कुल्ला करे दाँत दर्द ठीक हो जायेगा। लहसुन दो लहसुन की काली ले और उसे तवे पे सेक ले और जिस दाँत में दर्द हो रहा उस जगह दबा दें। या लौकी 24 ग्राम, लहसुन 20 ग्राम दोनों को पीसकर दो गिलास पानी में डालकर उबालें जब पानी एक चौथाई रह जाये तो छान कर इस पानी से कुल्ला कर लें इससे आपको तुरंत दांत दर्द से राहत मिलेगा। बच्चों से लेके जवान और बूढ़ों तक सभी को कभी न कभी दाँतों की परेशानी होती ही है। तो अब जब भी दांत में दर्द हो तो आजमाएं इन नुस्खों को और पाएं आराम। पर इससे बेहतर यब होगा कि अपने दांत का हमेशा इस तरह ख्याल रखें कि आपको दर्द का दिन देखना ही न पड़े। Painful Teething Disclaimer:- Copyright Disclaimer under Section 107 of the copyright act 1976, allowance is made for fair use for purposes such as criticism, comment, news reporting, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favour of fair use.