*76 वें गणतंत्र दिवस- के शुभ अवसर पर तरियानी छपरा पंचायत में  फहराया गया तिरंगा*

*76 वें गणतंत्र दिवस- के शुभ अवसर पर तरियानी छपरा पंचायत में फहराया गया तिरंगा*

(तिरंगा को दी सलामी, तो वही किया संबोधन में बेलसंड विधानसभा का जिक्र) SHEOHAR : तरियानी प्रखंड क्षेत्र के तरियानी छपरा पंचायत कि मुखिया अर्पणा सिंह ने आन बान शान के साथ फहराया तिरंगा। 👉 भावी बेलसंड विधानसभा प्रत्याशी व मुखिया अर्पणा सिंह ने संबोधन करते हुए कहा कि महापुरुषों की कुर्बानी है जो हम लोग आजाद भारत में तथा संविधान की वजह से हम सभी खुले में सांस ले पा रहे हैं। उन सभी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सलामी देती हूं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा की खातिर हमारे संविधान की खातिर प्राण निछावर कर दिए और हंसते-हंसते सूली पर चढ़ गए और हमारे देश को आजाद कराया। जिसमें हमारे तरियानी छपरा के भी वीर सपूतों ने बलिदान दिया है। हमारे परिवार से जुड़े महापुरुषों में शामिल रहे हैं। आजादी का यह पर्व हमें उन वीर सपूतों को याद दिलाता है जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महान नेताओं ने अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया। आजादी के बाद, हमारे देश को एक मजबूत आधार देने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में बनी संविधान सभा ने एक ऐसा संविधान तैयार किया जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लिए एक मजबूत नींव बन सका। 👉आज के युवा देश का भविष्य है हमारी उम्मीदें आपसे है, हमें एकजुट कर होकर उन ताकतों से लड़ना है। जो हमारे समाज में रुकावट हैं। इसीलिए बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनावी मैदान में उतरी हूं। हम सभी एक हैं। इस बार परिचय देना है। इस बार लड़ाई लड़नी है। गरीबी से, भुख से, लोभ लालच से, भय, मुक्त वातावरण जो बना के रखे हैं। तो वहीं हमारे पति नितेश सिंह उर्फ महाराज ने जो कुर्बानी दिया है वह पूरा बिहार जानता है। पुनः आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नितेश सिंह उर्फ महाराज एवं पंचायत के कर्मी व जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।। #biharjharkhand #bjp #viralvideo #bihar #biharnews #biharsarkarnews #sklivenews #upnews