13 Best Anti-Aging Foods जो सबको खाने चाहिए

13 Best Anti-Aging Foods जो सबको खाने चाहिए

#BestieIndia #जवां_रहने_के_लिए_खाये #Anti-Aging_Foods #1 पपीता Buttery texture वाला यह tropical फल मीठा और स्वादिष्ट होता है| हमने इसे list की शुरुआत में इसीलिए रखा है क्योंकि शायद आप इससे बहुत ज्यादा familiar नहीं होंगे! इसकी कई किस्में हैं लेकिन आज हम लाल पपीते पर focus करेंगे जो कि सबसे common है| Studies के अनुसार, पपीता superfood कहलाता है क्योंकि इसमें काफी antioxidants होते हैं जो उम्र बढ़ने के निशानों को कम करते हैं| इसमें विटामिन A होता है जिससे नज़र अच्छी होती है, विटामिन C जो immune system और त्वचा के लिए अच्छा होता है, विटामिन K आपकी हड्डियों और दिल को अच्छा रखता है और विटामिन E एक antioxidant होता है जो ना केवल आपकी त्वचा की, बल्कि आपके रक्त, आँखों और दिमाग की सेहत भी अच्छी रखता है| पपीते की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें एक papain नामक एक digestive enzyme होता है जिसके ढेर-सारे anti-aging फायदे होते हैं और इसे सर्वश्रेष्ठ anti-inflammatory foods में से एक माना जाता है और यह शायद बाज़ार में मिलनेवाली कुछ anti inflammatory दवाइयों से भी ज्यादा effective होता है| #2 अखरोट अखरोट खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं! पहले के ज़माने में लोग सोचते थे कि अखरोट दिमाग के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि उनका आकार दिमाग की तरह ही होता है और उनकी सोच बिल्कुल सही थी! अखरोट दिमाग के लिए especially अच्छे होते हैं क्योंकि उनमें प्रोटीन और omega 3 fatty acids होते हैं| रोज़ मुट्ठी-भर अखरोट खाने से आपको इन fatty acids की सही खुराक मिलेगी जो आपकी overall उम्र को बढ़ाएगी| साथ ही omega 3 से आपका दिमाग भी युवा रहता है जिससे dementia होने का खतरा नहीं होता| अखरोट दिल के लिए भी अच्छे होते हैं! इससे cholesterol सुधरता है और दिल की बीमारी का खतरा कम होता है| ये एक ऐसी चीज़ है जो दिलोदिमाग दोनों के लिए अच्छी है! #3 Avocados भड़कीले रंग का यह food anti-aging के लिए बेहतरीन है क्योंकि यह आपकी त्वचा को युवा और चिकनी रखता है| इनमें anti-inflammatory fatty acids और विटामिन A ढेर-सारी मात्रा में होता है जिससे पुराने skin cells के झड़ने में मदद मिलती है ताकि नई चमकती त्वचा दिखाई दे सके| Avocados में carotenoids होते हैं जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने, toxins को block करने और कैंसर के खिलाफ risk को कम करने में मदद करते हैं| आप avocado को किसी भी salad में डाल सकते हैं, उसका स्वादिष्ट homemade guacamole बना सकते हैं या toast पर लगा सकते हैं! #4 Extra Virgin Olive Oil जी हां, वैसे तो ये कोई food नहीं है, लेकिन क्योंकि इसे खाया जा सकता है इसीलिए हम इसे भी गिन रहे हैं| ध्यान रहे कि extra virgin ही इस्तेमाल करें ताकि सभी healthy, anti-aging फायदे आपको मिल सकें| Olive oil की गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा सेहतमंद fats में होती है| यह आपको उम्र से संबंधित बहुत सी बीमारियों से बचाता है, जैसे दिल की बीमारी, metabolic syndrome, कैंसर और यह आपके ब्लडप्रेशर को भी कम करता है| यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है! Olive oil में लगभग 73% monounsaturated fat होता है जो आपकी त्वचा की firmness और लचीलेपन को बनाए रखता है| अगला food भी दरअसल एक “food” नहीं है... #5 पानी हरफनमौला पानी – health के मामले में पानी हमेशा काम आता है| hydrated रहना बहुत ज़रूरी है क्योंकि पानी से ही हमारा शरीर अच्छी तरह से काम कर पाता है| क्या आप जानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ प्यास का sensation कमज़ोर हो जाता है? इसका मतलब है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमें खुद को hydrated रखना और भी ज़रूरी हो जाता है| वैसे भी हमारा 60% शरीर पानी से ही बना है और पानी हमारे शरीर की नुकसान और aging से लड़ने में मदद करता है| पूरा जानने के लिए इस विडियो को अंत तक देखे...