
Acute Pharyngitis by Dr Anil Kumar | ENT Specialist | CK Birla Hospital
सीके बिरला हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ अनिल कुमार इस वीडियो में सोर थ्रोट (Sore Throat) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। सोरे थ्रोट को हिंदी में गला खराब होना और मेडिकल भाषा में एक्यूट फैरिंजाइटिस कहते हैं। अधिकतर मामलों में यह छोटे बच्चों में देखा जाता है। हालाँकि, यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। फैरिंजाइटिस वायरस या बैक्टीरिया के कारण होता है। कोई भी ठंडी चीज खाने, मौसम बदलने जैसे कि गर्मी से सर्दी आना या सर्दी से गर्मी आदि। आमतौर पर इस समस्या को उपचार की आवश्यकता नहीं पड़ती है। कुछ दिनों के भीतर यह अपने आप ही ठीक हो जाता है। एक्यूट फैरिंजाइटिस होने पर मरीज को गले में दर्द, बुखार, खाने-पीने में दिक्कत, खांसी और उल्टी आदि के लक्षण अनुभव हो सकते हैं। इसके उपचार के तौर पर डॉक्टर गर्म पानी से गरारा करने का सुझाव देते हैं। कुछ मामलों में एंटीबायोटिक दवाएं भी दे सकते हैं। अगर यह 3-4 दिनों के अंदर अपने आप ठीक नहीं होता है तो मरीज को ईएनटी डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। छोटे बच्चों में फैरिंजाइटिस उनके दिल और जोड़ों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। इसलिए इस स्थिति में बिना देरी किए जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलना चाहिए। #acutepharyngitis #ent #ckbh