India-China LAC Tension: Eastern Ladakh में तनाव, Moscow में S Jaishankar और Wang YI में होगी बात
Pangong Lake के दक्षिणी हिस्से में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC पर माहौल और गर्म हो गया है. ऐसे में सभी की नजर Moscow की तरफ है, जहां भारत और China के विदेश मंत्री शंघाई सहयोग संगठन SCO की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं. भारतीय विदेश मंत्री S Jaishankar और China के विदेश मंत्री Wang Yi के बीच होने वाली मुलाकात से तय होगा कि Eastern Ladakh में तैनात दोनों देशों की सेनाओं के बीच जारी तनाव और बढ़ता है या नहीं. वैसे मास्को में ही चार दिन पहले दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हुई थी. लेकिन, उसका कोई खास नतीजा नहीं निकला था. भारत और China के विदेश मंत्रियों के बीच 10 सितंबर को होने वाली मुलाकात को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी दोनों पक्षों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है. S Jaishankar ने मास्को रवाना होने से एक दिन पहले कहा था कि LAC पर स्थिति बहुत गंभीर है और राजनीतिक स्तर पर गहरी बातचीत की जरूरत है. चार सितंबर को Rajnath Singh के China के रक्षा मंत्री से मुलाकात से कुछ घंटे पहले तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था. #IndiaChinaLAC #IndiaChinaTension #DainikJagran ********** For more videos visit https://www.jagrantv.com ********** Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more! Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ► http://bit.ly/DainikJagran_YT Download the official Dainik Jagran mobile app: http://bit.ly/2vk63Gn Subscribe now to our network channels: Jagran Josh: http://bit.ly/2vfXoVb iNextLive: http://bit.ly/2ACF6T1 HerZindagi: http://bit.ly/2vyJE7l OnlyMyHealth: http://bit.ly/2n7Rtx7 Jagran HiTech: https://bit.ly/36XHoZM Follow Us On: Facebook: http://bit.ly/DainikJagran_FB Twitter: http://bit.ly/TweetToDainikjagran Visit our website - https://www.jagran.com