Congress के इस सत्यानाश के लिए कौन से चेहरे और नीतियां जिम्मेदार।Omkar Chaudhary

Congress के इस सत्यानाश के लिए कौन से चेहरे और नीतियां जिम्मेदार।Omkar Chaudhary

यह पहली बार है, जब कांग्रेस में इतने बड़े पैमाने पर बगावत देखी जा रही है। कई राज्यों में विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पदाधिकारियों आदि ने पार्टी छोड़ दी है। कई ऐसे नेता भी नेतृत्व के खिलाफ प्रेस कांफ्रैंस कर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जो प्रमुख पदों पर रहे हैं. कुछ ने तो यहां तक कह डाला है कि कांग्रेस का सत्यानाश हो चुका है और इसके लिए इसका नेतृत्व और नीतियां जिम्मेदार हैं। चापलूसों और तिकड़मबाजों को पद और टिकट बांटे जाते हैं। जमीन पर संघर्ष करने वालों को अपमानित किया जाता है। उनकी सियासी हत्या तक की जा रही है। दो लोकसभा चुनाव में बुरी तरह परास्त हो चुकी कांग्रेस के खत्म होने की आशंका पैदा हो गई है। महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हो रहे हैं। इनमें भी उसकी वापसी होती नहीं दिख रही। इसके नतीजों के बाद विद्रोह और तेज होगा। कौन इस सूरत ए हाल के लिए जिम्मेदार है। आइए, जानते हैं। — Follow me   / omkarchaudhary     / omkarchaudhary     / omkar_chaudhary.editor   ------ #indiannatioancongress #soniagandhirahulgandhi #MassiverebellioninCongress