Kashmir पर कांग्रेस का यू टर्न, डेमेज कंट्रोल में जुटे राहुल गांधी। Omkar Chaudhary
दो दिन पहले ही राहुल गांधी ने कुछ ट्वीट करके कश्मीरियों पर बर्बरता का राग अलापने की गहरी भूल की थी। इसके एक दिन बाद पाक परस्त कुछ सेकूलिरिस्ट दिल्ली में अवतरित हुए और उन्होंने वहां मानवाधिकारों के उल्लंघन से लेकर न जाने कितने आरोप लगा डाले। राहुल गांधी और इन तथाकथित बुद्धिजीवियों के श्रीमुख से वही बातें निकली, जो पाकिस्तान दुनिया भर में गाता घूम रहा है कि सेना और सुरक्षाबल कश्मीरियों पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्हें बंधक बना दिया गया है। मौलिक अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं। पाकिस्तान के हाथों बैठे बिठाए हथियार आ गया। दो तीन दिन से वहां के मीडिया में राहुल गांधी हीरो की तरह पेश किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने राहुल गांधी के बयान को आधार बनाकर संयुक्त राष्ट्र संघ को चिट्ठी तक लिख डाली है। राहुल गांधी और उनकी नादान बहन प्रियंका गांधी ने कश्मीर पर जो भी ट्वीट किए हैं, उनका पाकिस्तान किस तरह से फायदा उठा सकता है, इसका अंदाजा उन्हें न हो, यह हो नहीं सकता। पाक ने वही किया। वह फिर यूएन तक मामले को चिट्ठी के जरिए ले गया। इससे कांग्रेस की छवि चाहे न चाहे पाक परस्त पार्टी की बन गई है। दो दिन के भीतर ही उसे अहसास हो गया कि वह कितनी मूर्खतापूर्ण बातें ट्वीट्र पर लिखकर पाकिस्तान को एक टूल दे चुके हैं। अब डेमेज कंट्रोल करने के लिए ट्वीट कर रहे हैं कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मसला है और वहां जो हिंसा हो रही है, वह पाक प्रायोजित है। राहुल गांधी और कांग्रेस को यह अक्ल क्यों आई। और जब बहुत कुछ डेमेज हो गया, तब उसे कंट्रोल करने की कोशिशें कितनी सफल होंगी, यह आने वाला वक्त बताएगा। #Congressuturnonkashmir #Rahulgandhidamagecontrol #pakparastcongress