Modi के Trump Card से पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फिरा। Omkar Chaudhary
पाकिस्तान ही नहीं, भारत में भी उन लोगों को गहरा सदमा लगा होगा, जो फ्रांस में मोदी और ट्रंप की मुलाकात में ऐसा कुछ तलाश कर रहे होगे, जिससे यहां सियासी बवाल मचा सकें। मोदी और ट्रंप दो दोस्तों की तरह मिले। जो ट्रंप वाशिंगटन में कश्मीर पर मध्यस्थता करने वाले बयान दे रहे थे, उन्होंने खुद कहा कि भारत और पाकिस्तान इस मसले को सुलझाने में सक्षम हैं। दोनों के बीच किस कदर बेतकल्लुफी है, उनके ठहाके लगाने और एक-दूसरे को छेड़ने से ही साफ है। शायद पाकिस्तान के मंसूबों पर इससे पानी फिर गया है। इमरान खान ने इसके बाद जो बयान दिया, वह उनकी बौखलाहट को ही शो करता है। #PMModi #DonaldTrump #modiTrump